हिंदी में खबरे पड़ना पसंद है तो देर किस बात की जाइये MANDSAURTODAY.COM पर सही और पकी खबरे मिलती है वो भी हिंदी भाषा में

गुना के चांचौड़ा उपजेल में बंदियों की पिटाई का वीडियो वायरल, SDM ने दिए जांच के निर्देश

नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना: जिले की चांचौड़ा उपजेल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर जेल के भीतर बंदियों के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो को तीन से अधिक महीने पुराना बताया जा रहा है। लेकिन चांचौड़ा एसडीएम ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ कार्यालय को जांच के लिए पत्र लिखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक व्यक्ति, जिसे तीन-चार बंदियों को एक लाइन में खड़ा कर मारपीट कर रहा है। हालांकि, फुटेज धुंधला है, लेकिन मारपीट की घटना साफ नजर आ रही है। हालांकि, यह मालूम नहीं चल सका है कि वीडियो कितना पुराना है और किस कारण से बंदियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

इधर, मामले में उपजेलर यूएस मोहाने से चर्चा की गई, तो उन्होंने इसे छह महीने पुराना बताया। जबकि अन्य सूत्रों का दावा है कि यह वीडियो तीन महीने पुराना है। खैर, जो भी है, लेकिन जेल के भीतर हुई इस अमानवीय घटना ने मानवाधिकारों और जेल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने का काम किया है।

किसी भी बंदी को जेल में रखा जाता है, तो उसकी पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होती है। खानपान का ध्यान रखा जाता है। बंदियों को वहां के नियमों के अनुसार ही रखा जाता है। मुझे जानकारी मिली है और अभी एक वीडियो देखा है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई है। उक्त मामले की जांच के आदेश भी दिलाए जाएंगे।

- रवि मालवीय, एसडीएम, चांचौड़ा

Post a Comment

0 Comments