हिंदी में खबरे पड़ना पसंद है तो देर किस बात की जाइये MANDSAURTODAY.COM पर सही और पकी खबरे मिलती है वो भी हिंदी भाषा में

जादूटोना के शक में मुरझड़ में एक वृद्ध किसान की हत्या

लामता (नईदुनिया न्यूज)। जादूटोना के शक में ग्राम मुरझड़ में एक वृद्ध किसान की धारदार हथियार से उसके खेत में हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन दिन में आरोपित मूलचंद उर्फ करिया उर्फ मुल्लू भलावी 42 वर्ष वार्ड नंबर 15 ग्राम मुरझड़ हाल मुकाम रामपुर थाना रामपुर जिला जबलपुर निवासी को गिरफ्तार किया है।आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।बताया गया कि 28 अगस्त को ग्राम मुरझड़ में खेत की मेढ़ में लगी धान की फसल में धनीराम पिता स्व. विजेताल कुमरे 62 वर्ष की लाश रक्तरंजिश हालत में मिली थी।पुलिस ने सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर मृतक का शव बरामद कर किया था जिसके गर्दन पर धारदार हथियार के निशान पाए गए थे।लामता पुलिस ने उस समय मृतक की पत्नी तुरजा बाई कुमरे 55 वर्ष ग्राम मुरझड़ की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।31 अगस्त को संदेह के रूप में मूलचंद उर्फ करिया उर्फ मुल्लू भलावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।जिसने पूछताछ में बताया कि उसका भतीजा सत्यम भलावी व पिता कुवरलाल भलावी की मृत्यु से धनीराम कुमरे पर जादूटोना का संदेह कर खेत में अकेला पाकर उसकी एक स्टील धातु नुमा धारदार कत्ता बकानुमा से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से हत्या में उपयोग किए जाने वाले औजार जब्त किए गए।आरोपित को पकड़ने में थाना प्रभारी दिनेश रावत के नेतृत्व में थाना स्टाफ से कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक गौरीशंकर देशमुख,सउनि महेलसिंह धुर्वे, सउनि रघुवीर मरावी,भैयालाल पटेल, खुमान पटले, संदीप, ब्रजकिशोर, सुरेन्द्र, देवेन्द्र,साइबर निरीक्षक अवनीश पांडे, बलीराम यादव सहित अन्य स्टाफ योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments