हिंदी में खबरे पड़ना पसंद है तो देर किस बात की जाइये MANDSAURTODAY.COM पर सही और पकी खबरे मिलती है वो भी हिंदी भाषा में

बुरहानपुर में हथियार तस्कर गिरफ्तार, कार्रवाई के दौरान मारपीट कर टीआई की वर्दी फाड़ी

नईदुनिया,बुरहानपुर। खकनार थाना पुलिस ने एसटीएफ भोपाल के प्रकरण में फरार चल रहे दो हथियार तस्करों को गांव डोईफोड़िया से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित सरजात सिंह और शेरसिंह, दोनों निवासी पाचौरी हैं।

टीआई ने बताया कि जब दोनों आरोपितों को पकड़ा जा रहा था, तब वीरेन्द्र सिंह, शमशेर सिंह और गुरुचरण भी वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस के वाहन का रास्ता रोककर चाबी छीन ली और झूमाझटकी करते हुए मारपीट की। मारपीट में टीआई अभिषेक जाधव और आरक्षक आयुष और सुनील को चोटें आईं। आरोपितों ने इनकी वर्दी भी फाड़ दी।

घटना के बाद वीरेन्द्र, शमशेर और गुरुचरण मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार, आरोपित सरजात पर थाना रुद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अवैध हथियार सप्लाई करने का प्रकरण पहले से पंजीबद्ध है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध पहले से ही पाँच-पाँच प्रकरण दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें- PM Modi की मां पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ मध्य प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा करेगी प्रदर्शन, जानें पूरा शेड्यूल

Post a Comment

0 Comments