हिंदी में खबरे पड़ना पसंद है तो देर किस बात की जाइये MANDSAURTODAY.COM पर सही और पकी खबरे मिलती है वो भी हिंदी भाषा में

Mahakumbh MP UP Border Jam: चाकघाट और चित्रकूट से रेंग-रेंगकर बढ़ने लगे वाहन, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर व सिवनी से भी यातायात बहाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ के कारण मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तीन दिनों से बना ट्रैफिक जाम सोमवार दोपहर तक तो विकराल रूप लिए रहा लेकिन उसके बाद महाकुंभ में भीड़ का दवाब कम हुआ तो पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिंग हटाकर वाहनों को आगे बढ़वाया। इसके बावजूद भी टोल नाकों और बैरिकेडिंग वाले प्वाइंटों पर बड़ी संख्या में वाहनों का जमघट है, इसलिए वाहन रेंगते हुए ही आगे बढ़ पा रहे हैं। रीवा जिले में चाकघाट और चित्रकूट से वाहनों को बेहद धीमी रफ्तार में आगे बढ़ाया जा रहा है।

  • सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर व सिवनी जिलों से भी बायपास पर यातायात बहाल हुआ है, पर वाहनों की रफ्तार बहुत कम है।
  • वाहनों को बहुत धीमी गति से ही आगे बढ़ाने में पुलिसकर्मियों को बेहद मशक्कत करनी पड़ रही है।
  • पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जुटकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
  • बता दें कि बीते तीन दिनों से मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से आवाजाही लगभग थमी हुई है।

  • रविवार को ट्रैफिक की रफ्तार ऐसी रही कि वाहन आठ घंटे में महज 20 किलोमीटर ही रेंग पाए।
  • सोमवार को सुबह भी रीवा के चाकघाट, सतना, मैहर, कटनी और सिवनी जिलों में भी बायपास पर वाहनों की रवानगी रोक दी गई थी।
  • मैहर में अमदरा के पास तो कटनी में चाका बायपास और धनगवां में वाहनों को रोका गया था।
  • इसी प्रकार जबलपुर में सिहोरा और बरगी टोल नाका में वाहनों को रोका गया।

  • सिवनी में भी बायपास पर वाहनों के पहिए थमे रहे, लेकिन सोमवार को दोपहर महाकुंभ स्थल और प्रयागराज में वाहनों की संख्या कम होने की सूचना मिली तो अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को लगाकर चाकघाट और चित्रकूट से वाहनों की रवानगी शुरू कराई।
  • नतीजतन, जबलपुर और रीवा संभाग के सभी जिलों में बैरिकेडिंग समाप्त कराई गई। ट्रैफिक आगे बढ़ाने के लिए कटनी के चाका बायपास पर यात्री वाहनों को आगे बढ़ाया गया।
  • लेकिन यहां ट्रांसपोर्ट वाहनों को कतारबद्ध रूप से किनारे खड़ा करवाकर रोक दिया गया, यद्यपि दोपहर बाद धीरे-धीरे मालवाहक वाहनों को भी उनके गंतव्य के अनुसार रवाना किया जाने लगा।

  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं के निर्देश कहा- कंट्रोल रूम बनाएं।
  • इस काम में कोई ढिलाई न हो। डाॅक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध रहे।
  • व्यवस्थाएं महाकुंभ के पूरा होने तक जारी रहे।
  • उन्होंने रीवा के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक के साथ कलेक्टरों से अलग-अलग चर्चा करके व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चाकघाट (रीवा) से लेकर जबलपुर, कटनी, सिवनी जिलों में यातायात बाधित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी, ठहरने व अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों से प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है। -राजेंद्र शुक्ला, उप मुख्यमंत्री, मप्र शासन

रविवार की तुलना में सोमवार हालात काफी हद तक बेहतर हुए हैं। सोमवार सुबह से ही वाहन कहीं भी रोके नहीं जा रहे हैं। सिवनी से चाकघाट तक वाहनों का आवागमन जारी है। चाकघाट के पास जरूर रफ्तार धीमी है। उम्मीद है जल्द यातायात सामान्य हो जाएगा। स्पष्ट किया गया है कि वाहनों को होटल-ढाबों के पास ही रोका जाए ताकि जरूरी सुविधाएं यात्रियों को मिल सकें। -अनिल सिंह कुशवाह, आईजी जबलपुर रेंज

प्रयागराज के रास्ते जाम में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए भाजपा नेता कर रहे सेवा कार्य

  • रीवा से प्रयागराज मार्ग पर महाकुंभ तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्थाएं बनाने में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन तथा स्वयंसेवी संगठनों द्वारा लगातार निरंतर कार्य किया जा रहा है।
  • कुंभ यात्रियों को भोजन, पानी, दवाइयां अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का क्रम लगातार जारी है।
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को तीर्थयात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए बेला, हरिहरपुर, बनकुइयां- शार्क इन के मध्य मार्ग सहित अन्य प्वाइंट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
  • शुक्ल ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिस पर श्रद्धालुओं ने बेहतर व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया।
  • उन्होंने तीर्थयात्रियों को स्वयं भोजन आदि प्रदान किए, साथ ही मेडिकल कैंप का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाएं देखीं।
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मैहर में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को चाय-नाश्‍ते की व्यवस्था कर सेवा की।
  • इस दौरान हितानंद ने कार्यकर्ताओं का श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments