हिंदी में खबरे पड़ना पसंद है तो देर किस बात की जाइये MANDSAURTODAY.COM पर सही और पकी खबरे मिलती है वो भी हिंदी भाषा में

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के इंजीनियर ने पोकलेन चालक को रोका तो युवक को दबाने की कोशिश, घटना का वीडियो वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : सुपर कॉरिडोर स्थित छोटा बांगड़दा क्षेत्र में तालाब की खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पोकलेन चालक और एक युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक चालक के केबिन तक पहुंच गया। तभी चालक ने पोकलेन चालू कर दी।

वीडियो में दिख रहा है कि युवक मशीन के पंजे से बचने का प्रयास करता है, लेकिन चालक पंजा जमीन पर गिराकर उसे दबाने की कोशिश करता है। युवक किसी तरह वहां से बचकर भाग जाता है।

पुलिस ने मशीन की जब्ती, युवक की तलाश

मामले में डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पोकलेन मशीन को थाने में जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरियादी युवक की तलाश कर रही है। युवक के सामने आने के बाद दोनों पक्षों से आमने-सामने पूछताछ की जाएगी।

चालक ने पुलिस को बताया कि युवक नशे में था और विवाद कर रहा था। उसके अनुसार, इसी दौरान गलती से पोकलेन का पंजा दब गया। तालाब का गहरीकरण किसी एजेंसी द्वारा कराया जा रहा था।

मेट्रो ने कर्मचारी होने से किया इनकार

वायरल वीडियो में जिस युवक को दबाने की कोशिश की गई, उसे मेट्रो का इंजीनियर बताया जा रहा है। हालांकि मेट्रो अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उक्त स्थान पर उनका कोई कार्य नहीं चल रहा है और संबंधित युवक उनका कर्मचारी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौतों पर MP हाईकोर्ट सख्त, फील्ड डायरेक्टर से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments