हिंदी में खबरे पड़ना पसंद है तो देर किस बात की जाइये MANDSAURTODAY.COM पर सही और पकी खबरे मिलती है वो भी हिंदी भाषा में

भोपाल में एक शादी समारोह के दौरान भिड़े हिस्ट्रिशीटर बदमाश, मोबाइल के फ्लैसलाइट को लेकर विवाद; चाकूबाजी में एक गंभीर घायल

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: शहर के चूनाभट्टी क्षेत्र स्थित बाबा नगर में एक शादी समारोह के दौरान दो हिस्ट्रिशीटर बदमाश आपस में भिड़ गए। जिसमें एक बदमाश ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक के कंधे से लेकर पूरे हाथ में चोट है।

शादी के दौरान अचानक हुए खून-खराबे से समारोह में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वारदात के बाद हमलावर और उसके दो साथी मौके से भाग निकले। चूनाभट्टी पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसआई बृजेंद्र बरसेना ने बताया कि सुमित बैरागी नामक बदमाश बाबा नगर में रहता है। उसके विरूद्ध कई केस दर्ज हैं और वह थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। शुक्रवार रात वह क्षेत्र में ही आयोजित पड़ोसी के शादी समारोह में शामिल होने गया था।

इस छोटी-सी बात को लेकर हुआ विवाद

सुमित एक कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। साथ ही उसके मोबाइल की फ्लैश लाइट जली हुई थी। इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाला दूसरा गुंडा सचिन महाले भी वहां पहुंचा। उसने सुमित बैरागी से मोबाइल की लाइट जलने से परेशानी होने की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 'राजा' बनकर आवेश खान ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

इस दौरान सचिन के अन्य दोस्त सुमित मालवीय और भूरा भी साथ आ गए। तीनों ने विवाद किया और इसी दौरान सचिन ने चाकू से सुमित बैरागी के गले पर हमला कर दिया। किसी तरह वह बच पाया और चाकू उसके कंधे पर लगते हुए हाथ तक चीरता हुआ घुस गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तुरंत आरोपियो को पकड़ लिया है।

Post a Comment

0 Comments