हिंदी में खबरे पड़ना पसंद है तो देर किस बात की जाइये MANDSAURTODAY.COM पर सही और पकी खबरे मिलती है वो भी हिंदी भाषा में

305 दामादों के स्वागत के लिए 'जनकपुर' बना बागेश्वर धाम, सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी; कई राज्यों के CM और देशों के राजदूत देंगे आशीर्वाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर: देशभर से चुनी गई 305 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव के लिए बागेश्वर धाम पूरी तरह से तैयार हो गया है। बेटियों को दिए जाने वाले उपहार के काउंटर सजा दिए गए हैं। सजाए गए पंडाल में किस जगह पर कौन सा दूल्हा दुल्हन का जोड़ा बैठेगा यह पूरी तैयारी कर ली गई है।

अब इंतजार 15 फरवरी का है। जहां सुबह से ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। घोड़े पर सज धज कर आने वाले दूल्हे अपनी बरातों के साथ इस महोत्सव में शामिल होंगे। 305 कन्याओं का विवाह इस महोत्सव में होने जा रहा है जहां धर्म पिता बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कन्याओं के हाथ पीले करेंगे।

इस आयोजन में शामिल होने के लिए राजस्थान दिल्ली सहित अन्य राज्यों की मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बेटियों को आशीर्वाद देने अर्जेंटीना, चिल्ली, पेरू, उरुग्वे, कोलंबिया, पनामा, सूरीनाम, पैराग्वे के राजदूत भी आ रहे हैं।

बागेश्वर धाम बना 'जनकपुर'

पांच कन्याएं और बढ़ गई हैं। 305 दामादों के स्वागत के लिए बागेश्वर धाम जनकपुर बन गया है। समूचे बागेश्वर धाम क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक फूलों की सजावट और पारंपरिक तोरण द्वारों से सजाया गया है। आठ देशों के राजदूत इस विवाह महोत्सव में कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं।

आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं ताकि हर बेटी का विवाह गरिमा, सम्मान और पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो सके। शनिवार को आंध्र प्रदेश के विधायक और सनातन के प्रखर समर्थक टी राजा दिल्ली सांसद मनोज तिवारी के अलावा अनुराग कृष्ण शास्त्री, महंत अर्पित दास महाराज झांसी, महंत रामदास महाराज रंग महल अयोध्या, देवी चित्रलेखा होडल, राम भजन दास महाराज ग्वालियर, राजू दास महाराज अयोध्या, बाल योगेश्वर दास महाराज बद्रीनाथ, अनुज शास्त्री, माधव तिवारी सहित संत महंतों ने अपनी हाजिरी लगाई।

हर जोड़े के लिए बनाया मंडप, सजाई उपहार सामग्री

305 जोड़ों के लिए 305 मंडप बनाए गए हैं ताकि बेटियों का पाणिग्रहण विधिवत संपन्न हो सके। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। गृहस्थी का वह हर सामान बागेश्वर धाम के महंत उपहार स्वरूप अपनी बेटी को दे रहे हैं जो आवश्यक है। उपहार सामग्री बालाजी की बेटियों का मान बढ़ा रही है। रसमलाई नागपुर से आई

बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोजन भंडारे पर विशेष ध्यान देते हैं, खासतौर से अपने दामादों के लिए जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके वह बेहतर करते हैं। महोत्सव में सात प्रकार की मिठाई तैयार कराई जा रही है। इतना ही नहीं रसमलाई तो नागपुर से मंगाई है। 5 से 8 लाख लोगों के भंडारे की अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। तीन से चार जगह भंडारा बनाया जा रहा है। बरातियों को बफे सिस्टम के माध्यम से रुचिकर भोजन कराया जाएगा।

बेटियों सहित संतों के हाथ में रचाई गई मेहंदी

महोत्सव के अवसर पर अंतिम 3 दिन विशेष व्यवस्थाएं की गई। मंडप के दिन हल्दी का कार्यक्रम हुआ। दूर-दूर से आए लोगों एवं बेटियों को हल्दी लगाई गई, मुख्यमंत्री को भी इस अवसर पर हल्दी लगाई गई। अगले दिन मेहंदी का कार्यक्रम रहा। जो बेटियां बागेश्वर धाम वैवाहिक कार्यक्रम में आई है उन्हें कानपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए मेंहदी लगाने वालों ने मेहंदी लगाई। इतना ही नहीं मंच पर उपस्थित संतो के हाथों में भी महाराज श्री द्वारा मेहंदी लगवाई गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर के गांव में पकड़ी गई हाई-टेक ड्रग लैब, केमिकल और उपकरणों का जखीरा बरामद, सीबीएन ने मारा छापा

1200 लोगों ने ली सन्यासी बाबा की साधना दीक्षा

दीक्षा प्रभारी चक्रेश सुल्लेरे ने बताया कि सन्यासी बाबा की साधना दीक्षा के लिए 12 सौ लोग शामिल हुए। बागेश्वर महाराज ने सभी साधकों को नियम बताए।

छतरपुर से बुंदेलखंड के कई थानों की पुलिस सुरक्षा में लगी

बागेश्वर धाम पर 15 फरवरी को करीब 8 से 10 लाख लोगों की भीड़ छूटने की संभावना है इसे देखते हुए सपा एवं जैन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कहीं किसी को कोई परेशानी नहीं आए इसे लेकर कलेक्टर पथ जायसवाल में कई बड़े अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है पार्टी में गठित की हैं जो लगातार आयोजन के दौरान निगरानी करेगी।

आवागमन के लिए चारों ओर से रास्ते बनाए गए हैं, जिससे लोग आसानी से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकें। बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए खाने-पीने सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं धाम पर कराई गई हैं।

Post a Comment

0 Comments