हिंदी में खबरे पड़ना पसंद है तो देर किस बात की जाइये MANDSAURTODAY.COM पर सही और पकी खबरे मिलती है वो भी हिंदी भाषा में

पन्ना में फरवरी 2026 में होगी हीरा नीलामी, 5 बेशकीमती हीरे होंगे व्यापारियों का मुख्य आकर्षण; कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना: वर्ष 2026 की हीरा नीलामी फरवरी माह के अंत में आयोजित की जाएगी। व्यापारियों में लंबे अंतराल के बाद उत्साह का माहौल है। नवीन हीरा कार्यालय में सुरक्षा, पारदर्शिता और सभी नियमों के अनुसार नीलामी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

5 बेशकीमती उच्च कैरेट के हीरे

इस वर्ष की नीलामी का मुख्य आकर्षण पांच उच्च गुणवत्ता वाले हीरे होंगे। इनका वजन क्रमशः 17.11 कैरेट, 15.34 कैरेट, 11.95 कैरेट, 9.4 कैरेट और 7.67 कैरेट है। इन हीरों को लेकर तुआदारों में विशेष उत्सुकता और बेचैनी देखने को मिल रही है।

कुल 152 हीरे होंगे नीलामी में

इस बार नीलामी में पिछले वर्ष के 41 हीरे और इस वर्ष के 111 हीरे शामिल होंगे। कुल 152 हीरों का अनुमानित बाजार मूल्य 2 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। व्यापारियों का मानना है कि लंबे अंतराल के बाद होने वाली यह नीलामी बाजार को नई गति देगी।

2024 की नीलामी की यादें

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 की नीलामी काफी चर्चित रही थी। उस नीलामी में बिके सबसे बड़े उच्च कैरेट हीरे ने व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया था और रिकॉर्ड कीमत पर बिका था। इससे पन्ना की नीलामी राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गई थी।

व्यापारियों में सकारात्मक माहौल

हीरा व्यापार से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस बार की नीलामी से बाजार में सकारात्मक माहौल बनेगा और कारोबार को नई गति मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराई जाएगी।

पन्ना का राष्ट्रीय केंद्र बनना

इस नीलामी से पन्ना एक बार फिर प्रदेश और देशभर के हीरा व्यापारियों की नजरों का केंद्र बनने जा रहा है। नीलामी में भाग लेने वाले व्यापारी और निवेशक विशेष ध्यान रखते हुए इस आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।

इस वर्ष देरी का कारण हीरो की कम आवक थी लेकिन अब नीलामी के लिए पर्याप्त मात्रा में हमारे पास हीरे आ चुके है और नवीन हीरा कार्यालय में इस वर्ष की हीरा नीलामी बहुत ही खास होगी इसी माह हम हीरा नीलामी की तारिखों को जारी करेंगे। ओर दूर-दूर से व्यपारी इस नीलामी में शामिल हो इसकी भी तैयारी अंतिम स्वरूप ले रही है।

-रवि पटेल (खनिज अधिकारी पन्ना)

Post a Comment

0 Comments